फागोत्सव के साथ हुई श्री कामधेनु बालाजी के तीन दिवसीय पाटोत्सव की शुरुआत

फागोत्सव के साथ हुई श्री कामधेनु बालाजी के तीन दिवसीय पाटोत्सव की शुरुआत
X

भीलवाड़ा,श्री कामधेनु बालाजी बालाजी के छठे पाटोत्सव पर्व को तीन दिवसीय कार्यक्रमों के रूप में भव्यता के साथ मनाया जा रहा है जिसके पहले दिन भव्य फागोत्सव का आयोजन रखा गया |

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के सह सचिव रेखा सोनी ने बताया कि कोटा बाई पास रोड, सुखाड़िया नगर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी के छठे पाटोत्सव के तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रमों के पहले दिन रमा विहार, सुखाड़िया नगर, सुभाष नगर, आर सी व्यास, राधा कृष्ण कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रो की सेंकड़ो महिलाओ ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ फागोत्सव में भाग लिया |

आयोजन में क्षेत्र की महिलाओ में भक्ति मय भजनो के साथ फूलों की होली का आनंद लिया,

एवं आयोजन के अंत में सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरण किया गया |

ट्रस्ट सचिव पारस शर्मा के अनुसार मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया और पाटोत्सव पर्व के अंतर्गत 15 तारीख को प्रातः 7 बजे से गोमतेश्वर महादेव के अभिषेक के पश्चात् 8.30 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 9 कुण्डीय यज्ञ अनुष्ठान किये जाएंगे जिसमे क्षेत्र के सेंकड़ो श्रद्धालु सहभागी होंगे |

सभी व्यवस्थाओ में क्षेत्र वासियो ए

वं संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा सहयोग किया जा रहा है |

Next Story