जेपी टेक्सटाइल के गेट पर उल्टा तिरंगा फहराया, लोगों में आक्रोश
By - मदन लाल वैष्णव |15 Aug 2025 3:19 PM IST
भीलवाड़ा (पुनीत)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश तिरंगे की शान में झूम रहा है, वहीं मंगलपुरा मार्ग स्थित रिको क्षेत्र की जेपी टेक्सटाइल फैक्ट्री में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की घटना सामने आई है। फैक्ट्री के मुख्य प्रवेश द्वार पर तिरंगा उल्टा फहराया गया, जिसे देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।
जानकारी के अनुसार, जेपी टेक्सटाइल के गेट पर फहराया गया तिरंगा नियमों के विरुद्ध था। तिरंगे का सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग होना चाहिए, लेकिन यहां इसका क्रम उलटा दिखा। इसे देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने आपत्ति जताई और फैक्ट्री प्रबंधन से शिकायत की कोशिश की, लेकिन फैक्ट्री का गेट बंद मिला और किसी जिम्मेदार व्यक्ति से संपर्क नहीं हो सका।
Next Story
