यूनेस्को टेम्पल का दो दिवसीय तृतीय पाटोत्सव का ध्वजारोहण से हुआ आगाज

यूनेस्को टेम्पल का दो दिवसीय तृतीय पाटोत्सव का ध्वजारोहण से हुआ आगाज
X

भीलवाड़ा । जिला यूनेस्को एसोसिएशन भीलवाड़ा के तत्वावधान में भीलवाड़ा शहर के नजदीक ईरांस स्थित देवछाया विहार कॉलोनी में यूनेस्को टेम्पल परिसर पर बसंत पंचमी महोत्सव एवं सरस्वती मंदिर का तृतीय पाटोत्सव के 2 दिवसीय समारोह का यूनेस्को के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया गया।

यूनेस्को के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि यूनेस्को टेम्पल पर तीसरी बार आयोजित होने वाले बसंत पंचमी महोत्सव एवं तृतीय पाटोत्सव समारोह को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। समारोह को बड़ी धूमधाम से मनाते हुए आज मां सरस्वती की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार कर फूलों से सझाया गया। इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, जिला सचिव जगदीशचंद्र मुंदडा, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सुराणा, कोषाध्यक्ष विशाल विजयवर्गीय, संगठन मंत्री कमलेश जाजु, राजेश आचार्य, विद्यासागर सुराणा, रामचंद्र मुंदडा, वकिल बंजारा, कन्हैयालाल शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि 2 दिवसीय समारोह के तहत दूसरे दिन 23 जनवरी को बसंत पंचमी महोत्सव मनाने के साथ प्रातः 10ः15 बजे सरस्वती पूजन व 10ः30 बजे महाआरती की जायेगी। तत्पश्चात् महाप्रसादी शुरू होगी जिसमें बडी संख्या में भक्त लाभ ले सकेंगे।

Next Story