कुलगुरू ने लोकार्पण कर केवीके को सौंपा ट्रैक्टर

X
भीलवाड़ा। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के कुलगुरू डॉ. प्रताप सिंह ने कृषि विज्ञान केन्द्र (केवीके) भीलवाड़ा के प्रदर्शन फार्म हेतु नए ट्रैक्टर का लोकार्पण किया। कुलगुरू ने यह नया ट्रैक्टर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सी. एम. यादव को सौंपा। इस अवसर पर डॉ. यादव ने कुलगुरू का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. जे. पी. मिश्रा (निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोधपुर) एवं डॉ. आर. एल. सोनी (निदेशक प्रसार शिक्षा निदेशालय, उदयपुर) का भी विशेष रूप से आभार जताया।
Tags
Next Story
