मौसम का मिजाज बदला, भीलवाड़ा में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

भीलवाड़ा |नए साल की शुरुआत मौसम के बदलाव के साथ हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के बाद शहर अब मावठ और हल्के कोहरे की चपेट में है। शुक्रवार सुबह से छाए हल्के कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर बढ़ गया है। दिन भर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई।
मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले दिन दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम 14.8 डिग्री था। दिन-रात के तापमान में अंतर केवल 7 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री तक गिर सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति और मौसमी परिस्थितियों के कारण तापमान में 6–8 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह और आने वाले सप्ताह में पारे में लगातार गिरावट होने से सर्दी का असर और बढ़ेगा। हालांकि, सप्ताह के अंतिम दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर थोड़ी राहत देगा।
भीलवाड़ा के नागरिकों के लिए नए साल की शुरुआत ठंडी हवाओं और कोहरे के साथ हुई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।
