युवक ने फांसी लगाकर दी जान,: पिता ने शव देखा तो फूट पड़ी चीत्कार, पांच भाइयों में एक था

पिता ने शव देखा तो फूट पड़ी चीत्कार, पांच भाइयों में एक था
X

भीलवाड़ा (पुनीत)। रात में खाना खाने के बाद कमरे में गया युवक गुरुवार सुबह फंदे से झुलता मिला। घटना का पता तब चला, जब रात में रखवाली के बाद सुबह खेत से पिता घर लौटे। बेटे का शव फंदे से झुलता देखकर पिता की चीत्कार फूट पड़ी। घटना, सदर थाने के खायड़ा गांव की बताई गई है। इस घटना से गांव में शोक छा गया।

सदर थाने के दीवान मुकेश कुमार ने बीएचएन को बताया कि खायड़ा निवासी प्रकाश 18 पुत्र बंशीलाल बैरवा बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। वहीं उसका पिता बंशीलाल रखवाली के लिए खेत पर चले गये। सुबह बंशीलाल खेत से घर लौटे तो उन्हें प्रकाश बिना खिडक़ी और दरवाजे के एक कमरे में फंदे से झुलता मिला। यह देखकर पिता की चीत्कार फूट पड़ी। अन्य परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतार कर जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की रिपोर्ट पिता बंशीलाल ने पुलिस को दी। उधर, पुलिस ने बताया कि प्रकाश अभी अविवाहित और ट्रैक्टर चालक था। वह पांच भाइयों में एक था। उसकी मौत से परिजनों में जहां मातम छाया है, वहीं गांव में भी शोक छा गया। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

Tags

Next Story