विश्व रंगमंच दिवस पर भीलवाड़ा में रंगकर्मियों ने साझा किए अनुभव, 'कठपुतलियां' नाटक की बीकानेर में होगी प्रस्तुति

भीलवाड़ा। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर शहर के रसधारा सांस्कृतिक संस्थान के 'साक्षात सभागार' में रंगकर्मियों द्वारा एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। देशव्यापी आयोजनों की कड़ी में भीलवाड़ा के रंगकर्मियों ने एकजुट होकर रंगकर्म की वर्तमान स्थिति और कलाकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों जैसे गंभीर विषयों पर सार्थक चर्चा की।
गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ रंगकर्मी एवं रसधारा के संस्थापक गोपाल आचार्य ने अपने विचार रखते हुए रंगमंच की जीवंतता पर प्रकाश डाला। राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर अनुराग सिंह राठौड़ और रवि ओझा ने अपने रंगमंच के अनुभवों को युवा कलाकारों के साथ साझा किया। वहीं, शहर के विख्यात कार्टून आर्टिस्ट के.जी. कदम ने समाज में रंगमंच की सार्थकता और इसकी प्रभावशीलता पर अपनी बात रखी।
इस रंग चर्चा में देवराज पुरोहित, कुलदीप सिंह, दुष्यंत हरित व्यास, दिनेश चौधरी, शिवांगी बैरवा, अनिमेष आचार्य, विभूति चौधरी, प्रभु लाल प्रजापत, अंकित शाह, दीपक, अंजू शर्मा, गरिमा पंचोली, आशीष एवं राहुल सहित कई कलाकारों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बीकानेर में 'कठपुतलियां' का होगा मंचन
चर्चा के उपरांत अनुराग सिंह के निर्देशन में नाटक 'कठपुतलियां' की रिहर्सल की गई। उल्लेखनीय है कि इस नाटक का मंचन पिछले माह जोधपुर में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 'भारत रंग महोत्सव' (भारंगम) में भी हो चुका है। अब आगामी 31 मार्च को बीकानेर के 'अमर कला महोत्सव' में शाम 7:30 बजे गंगाशहर स्थित टी.एम. ऑडिटोरियम में इस नाटक का प्रदर्शन किया जाएगा। रसधारा की टीम 30 मार्च को बीकानेर के लिए प्रस्थान करेगी और प्रदर्शन के बाद 1 अप्रैल को पुनः भीलवाड़ा लौटेगी।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
