यह होली का डांडा नहीं, टूटे मेनहोल से बचाव के लिए लगाई गई डाली

X
By - vijay |15 Feb 2026 9:30 PM IST
भीलवाड़ा। सिंधुनगर स्थित साई मार्बल के बाहर मेन रोड पर टूटी नाली क्रॉसिंग का मामला अब लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा के अभाव में मेनहोल पर अस्थायी रूप से एक डाली खड़ी कर दी है, जिसे राहगीर होली का डांडा समझ रहे हैं, जबकि यह दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लगाया गया संकेत है।
किशोर लखवानी ने बताया कि करीब 45 दिनों से नाली क्रॉसिंग का पेरोकवर टूटा हुआ है। इस कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी इस समस्या से बेहद परेशान हैं।
लखवानी के अनुसार इस संबंध में जेईएन रामकरण शर्मा को मौके की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कर राहत देने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Next Story
