लीलण घोड़ी स्थापना महोत्सव पर हजारों की संख्या में उमडा भक्तों का सैलाब गुंजा जयकारों से कोटडी कस्बा

Iकोटडी I
कोटडी नगर में श्री विष्णु के अवतार वीर तेजाजी महाराज के लीलण घोड़ी स्थापना महोत्सव पर श्री कोटडी श्याम मंदिर प्रांगण से प्रातः 8:15 बजे 1100 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा बैंड ढोल के गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुई विभिन्न मार्गो से होते हुए मेंन मार्केट होकर श्री तेजाजी मंदिर पर में संपन्न हुई,तत्पश्चात आयोजन के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्री दीपक पुरी जी महाराज ने बताया कि माई सप्तमी पर शुभ मुहूर्त के पश्चात प्रधान कुंड सहित पांच कुंड मैं पूर्णाहुति के अनुसार पंडित विष्णु वैष्णव के मत्रोंचार के दौरान लीलंण घोड़ी पर श्री वीर तेजाजी महाराज विराजमान की प्रतिमा स्थापना की इस भव्य ध्वजारोहण आयोजन में जयकारों से कोटडी कस्बा गूंज उठा पधारे हुए सभी भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही इस आयोजन की मांकुल व्यवस्था मैं हर विषय एक्टिव रहने वाले कोटडी थाना अधिकारी महावीर मीणा मय स्टाफ का स्वागत कर किया अभिवादन में मौके पर मंच संचालक भगवती लाल बंडेला जीतमल जाट हरिशंकर जाट छोटू तेली दुर्गेश टेलर लादू उस्ताद कैलाश तेली मदन जाट नानालाल तेली हीरालाल नारायण लाल गोपाल माली मोडी राम तेली कैलाश आचार्य रामबक्ष तेली राघव आचार्य बाला तेली भेरूलाल तेली सत्यनारायण तेली सहित आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तजन माताएं बहने बड़े हर्ष के साथ सम्मिलित हुए l
