प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए घर घर संपर्क जरूरी- पूनिया

प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य के लक्ष्य को पूरा करने के लिए घर घर संपर्क जरूरी- पूनिया
X

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी सदस्यता अभियान के तहत जिले में अभियान की समीक्षा एवं और अधिक गति प्रदान करने की दृष्टि से सदस्यता अभियान के अजमेर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक के साथ ही भीलवाड़ा विधानसभा, रायपुर मंडल एवं मोखुंदा मंडल की भी बैठकें ली।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि सदस्यता अभियान के अजमेर संभाग प्रभारी विजेंद्र पूनिया ने बैठकों में पदाधिकारियों, सदस्यता अभियान टीम एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता को घर घर संपर्क अभियान से जुड़ना होगा। साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र, प्रत्येक बूथ तक पहुंच स्थानीय टीम को सक्रिय करने के साथ ही स्वयं को भी ज्यादा से ज्यादा प्रवास कर नए सदस्य बनाने पर जोर देना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने कहा कि जिले की सातों विधानसभाओं में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए बूथ स्तर तक टीमें बनाई गई है जिनकी जिला मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जा रही है। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अविनाश जीनगर ने अभी तक की गति प्रगति की जानकारी सभी के समक्ष रखी। इस अवसर पर जिला सदस्यता अभियान टीम के सदस्यों के साथ ही जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री आदि मौजूद रहे।

Next Story