श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ कल होगा प्रदर्शन, मुखर्जी पार्क से कलेक्ट्रेट तक निकलेगी रैली

By - मदन लाल वैष्णव |11 Feb 2026 4:03 PM IST
भीलवाड़ा । इंटक मजदूर संघ कार्यालय में संयुक्त श्रमिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत वर्ष में संयुक्त श्रमिक मोर्चा द्वारा 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बुलाई गई देशव्यापी आम हड़ताल और प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संयुक्त श्रमिक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में कल प्रातः 10 बजे भीलवाड़ा के सभी श्रमिक और संगठन मुखर्जी पार्क पर एकत्रित होंगे। वहां से एक विशाल रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचा जाएगा और प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Tags
Next Story
