खारी नदी से बजरी लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

भीलवाड़ा । जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलियाकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अरवड़ स्थित खारी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।
हेड कांस्टेबल प्रभु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दल जब गश्त पर था, तब अरवड़ में खारी नदी के पास संदिग्ध गतिविधि नजर आई। पुलिस की गाड़ी को देखते ही खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया और ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया।
जब्त किए गए वाहन को फिलहाल अरवड़ पुलिस चौकी में खड़ा करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेजकर सूचित कर दिया गया है। पुलिस अब फरार चालक की तलाश में जुटी है।
