ट्रैफिक पुलिस ने काटे बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान:

ट्रैफिक पुलिस ने काटे बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान:
X

भीलवाड़ा शहर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज अभियान चलाया गया। इसके तहत शहर के मुख्य सड़कों पर खड़े वाहनों को लाइन के अंदर रखने की हिदायत दी,इसके साथ ही जो गाड़ियां लाइन से काफी बाहर थी और बीच सड़क पर खड़ी थी उनके चालान भी बनाए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने कई दुकानों के बाहर रखे सामान को भी जब्त किया।

गाड़ियां गलत खड़ी करने से बढ़ रही ट्रैफिक समस्या

ट्रैफिक थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया- भीलवाड़ा शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार ट्रैफिक की का दबाव बढ़ाने की समस्या आ रही है। इसके चलते आज शहर के मुख्य मार्गों पर अभियान चलाया गया। शहर के सूचना केंद्र चौराहा,नेताजी सुभाष मार्केट,पेच एरिया, आजाद चौक में अभियान चलाकर लोगों को अपने वाहन पार्किंग लाइन में खड़े रखने की हिदायत दी।

Next Story