सडक़ हादसे में कार कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर की मौत

X
By - मदन लाल वैष्णव |11 Sept 2025 12:16 PM IST
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-बिजौलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बुधवार रात एक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना मेनाल के नजदीक हुई।
बिजौलिया थाने के दीवान दल्लाराम के अनुसार, केरखेड़ा गांव निवासी शक्तिसिंह 33 पुत्र पप्पू सिंह पंवार बिजौलियां में एक कार कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सिंह, बीती रात काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बेगूं थाने के मेनाल इलाके में अज्ञात वाहन ने सिंह को चपेट में ले लिया। हाईवे पेट्रोलिंग टीम घायल को मांडलगढ़ अस्पताल ले गई, जहां जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शक्तिसिंह को मृत घोषित कर दिया। बेगूं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, सिंह की मृत्यु से केरखेड़ा में शोक छा गया।
Tags
Next Story
