आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

भीलवाड़ा। आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रांत के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आदर्श विद्या मंदिर शास्त्री नगर भीलवाड़ा में संपन्न हुआ। आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर में चित्तौड़ प्रांत के कुल 55 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर में आरोग्यभारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संजीवन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्ययोजना एवं विस्तार हेतु उपयुक्त निर्देश दिए तथा कार्यकर्ताओं को बताया कि आरोग्य भारती जिला कार्यकारिणी में विभिन्न आयाम प्रमुख चाहिए। महिला स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रमुख विद्यालय/विश्वविद्यालय स्वास्थ्य, योग से स्वास्थ्य कार्यक्रम, व्यसन मुक्ति कार्यक्रम, चिकित्सक संपर्क, पर्यावरण, वनौषधि पौधे प्रचार प्रसार, परम्परागत वैद्य संपर्क, आरोग्य मित्र योजना, स्वस्थ बस्ती/ग्राम योजना, स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा विद्यार्थी कार्य, आध्यात्म से स्वास्थ्य, प्राथमिक, घरेलू उपचार, गर्भ संस्कार, सुपोषण विषय आदि हेतु आयाम प्रमुखों की नियुक्ति की जाकर कार्य को गति प्रदान की जाए।
स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताते हुए संजीवन कुमार ने कहा कि आरोग्य भारती का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना एवं बीमार होने पर उचित चिकित्सा हेतु जानकारी प्रदान करना है। व्यक्ति स्वयं के स्वास्थ्य को अच्छा रखकर स्वस्थ परिवार, स्वस्थ गांव एवं स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
इस अवसर पर प्रांत संरक्षक डॉ डी एल काष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नित्यानंद , प्रांत सचिव कैलाश सोमानी, डॉ अनुपमा चतुर्वेदी आदि ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
