47 वी सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता की ट्रायल 26 को

भीलवाड़ा(के.के.भंडारी)। भीलवाड़ा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव शिवराम खटीक (जीपी) ने बताया कि 47 वी सब जूनियर राज्य स्तरीय बालक एवं बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता रानीवाड़ा जालौर में 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी ।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के बालक एवं बालिका की ट्रायल 26 जनवरी 2026 को मेवाड़ क्लब भीलवाड़ा में शाम 4 बजे रखी गई है । ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी की जन्म दिनांक 1 जनवरी 2010 या उस से ऊपर का हो वहीं खिलाड़ी भाग ले सकता है ।

खिलाड़ी को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और 10 वीं कक्षा की मार्कशीट, इनमे से 2 दस्तावेज लाना अनिवार्य है l भीलवाड़ा जिले से बालक एवं बालिका की सलेक्शन करके जिले से दोनों टीम राज्य स्तर पर रानीवाड़ा जालौर में भाग लेगी ।

राज्य स्तर टीम सलेक्शन कमेटी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानमल खटीक, लक्ष्मी लाल सोनी, चैनसुख समदानी, बलवीर सिंह, विवेक जोशी, प्रकाश जाट, हेमंत व्यास टीम का चयन करेंगे ।

Next Story