भीलवाड़ा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम बना ऐतिहासिक, दिग्विजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति

भीलवाड़ा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का आज सुबह 10:30 बजे कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा आगमन हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती पर गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिवचरण माथुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में दिग्विजय सिंह के साथ रामलाल जाट, धर्मेंद्र पारीक, अनिल राठी, हमीद रंगरेज, मोहम्मद हारून रंगरेज, लाजपत आचार्य, योगेश सोनी, मेवाराम खोईवाल, वशीम शेख, निसार सिलावट, कुंदन शर्मा, बंशीलाल बैरवा, गोरी शंकर दायमा, कश्मीर शेख, शिवराज सुराणा, सुरेश बंब, गोपाल खटीक, जितेश चपलोत, मुकेश घुसर, धनराज सिंह, डॉ. फरियाद, सत्यवीर सिंह राठौड़, राजकुमार जैन, कुणाल गोरण, अनीता पहाड़िया, अर्जुन लाल, ताहिर पठान, दिनेश बैरवा, धनराज जाट, नाथू लाल डीडवानिया, निशांत दूत सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि शिवचरण माथुर का जीवन संघर्ष, सेवा और सिद्धांतों की मिसाल रहा है। उनके आदर्श आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। दिग्विजय सिंह ने भी अपने संबोधन में शिवचरण माथुर को सच्चे अर्थों में जननेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
गांधी भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण दिखाई दिया।
