जिला न्यायालय में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

भीलवाड़ा। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता स्नेह परिवार ग्रुप द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़, संयोजक अनिल कुमार पारीक, सूर्यप्रकाश सरगरा, बालू लाल उपाध्याय, सरिता स्वर्णकार, अनीता व्यास, नवनीत कुमावत, राजकुमार सोनी, मनोहर लाल बुनकर, रवि गोरानी, प्रताप तेली, दुर्गेश शर्मा, संजय सेन, राधेश्याम विजयवर्गीय, राघवेंद्र नाथ व्यास, राकेश जैन, संजय चतुर्वेदी, महेश सोलंकी, इम्तियाज अंसारी, किशोर गहलोत, सुधीर डांगी सहित कई अधिवक्ताओं ने शहीदों की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सचिव पीरू सिंह गौड़ ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलवामा जिले के लेथापोरा में भारतीय सुरक्षाकर्मियों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे।
उन्होंने कहा कि इस घटना को देश कभी नहीं भूल सकता। 14 फरवरी को हर वर्ष शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया जाता है।
