हाइवे पर ट्रक–बाइक भिड़ंत,बिजली विभाग का तकनीकी सहायक गंभीर घायल

हाइवे पर ट्रक–बाइक भिड़ंत,बिजली विभाग का तकनीकी सहायक गंभीर घायल
X


हमीरगढ़ (अल्लाउद्दीन मंसुरी)

हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के कान्याखेड़ी चौराहे पर सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जिसमें बिजली विभाग के हमीरगढ़ में तकनीकी सहायक सेकंड पद पर कार्यरत ओज्याड़ा निवासी पूनम सोनी(30)पुत्र कैलाशचंद्र सोनी किसी आवश्यक कार्य से स्वरूपगंज ग्रिड जा रहे थे।इसी दौरान हाइवे पर कान्याखेड़ी चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गया,जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के साथ ही जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर घटना की सूचना तुरंत हमीरगढ़ थाने को दी गई।सूचना मिलते ही एएसआई प्रहलाद पुरोहित मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। मौजूद लोगों की मदद से ट्रक के आगे के हिस्से को उठाकर गंभीर रूप से घायल युवक को बाहर निकाला गया।हादसे के बाद हाइवे पर करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया,जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया,पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Next Story