ट्रक ड्राइवर की बेटी ने नीट परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन

ट्रक ड्राइवर की बेटी ने नीट परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता, क्षेत्र का नाम किया रोशन
X

भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखण्ड क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा खुशबू मीणा ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 641 अंक अर्जित किए हैं। इस उपलब्धि अपने गांव टिटोडा माफी सहित पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है

खुशबू मीणा ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में अर्जित की, जो उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का प्रमाण है। इससे पहले भी खुशबू ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालों का तांता लग गया है खुशबू के पिता एक ट्रक ड्राइवर कार्यरत हैं। परिवार के शैक्षणिक वातावरण और माता-पिता के मार्गदर्शन ने खुशबु को प्रेरणा देने का कार्य किया उनकी सफलता को देखते हुए मीणा समाज में भी खुशी की लहर है खुशबू ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया है खुशबू की यह सफलता न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि समर्पित प्रयास और उचित मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के एक छोटे से गांव टिटोडा माफी की यह बेटी अब मेडिकल क्षेत्र में सेवाएं देने का सपना संजोए हुए आगे बढ़ रही है

Tags

Next Story