सद्गुरु के बिना सच्चा ज्ञान संभव नहीं: संत सतपाल शर्मा

X
By - मदन लाल वैष्णव |7 Feb 2026 3:46 PM IST
भीलवाड़ा। संत निरंकारी मंडल जोन भीलवाड़ा की ओर से आयोजित विशाल संत समागम में हरियाणा से आए संत सतपाल शर्मा ने मानव जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्चा ज्ञान और आत्मबोध केवल गुरु के मार्गदर्शन से ही संभव है। गुरु अज्ञान के अंधकार से निकालकर सत्य के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। संत शर्मा ने बताया कि जैसे स्वयं को देखने के लिए दर्पण आवश्यक है, वैसे ही आत्मा को समझने के लिए गुरु जरूरी है। उन्होंने पूजा से पहले ईश्वर को जानने और मन की शुद्धि पर बल दिया। समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags
Next Story
