दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
X

गंगापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गंगापुर नगर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक लादूलाल पितलिया ने किया। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा एवं जिला सह-संयोजक राजेन्द्र सालवी का विशेष सानिध्य रहा। आयोजन नगर मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

शिविर के प्रथम दिवस (20 मार्च) को विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में बाबूलाल आचार्य ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया, जबकि दूसरे सत्र में लादूलाल जाट ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी।

द्वितीय दिवस (21 मार्च) को आयोजित सत्रों में राजकुमार आंचलिया ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर मार्गदर्शन दिया। इसके बाद ज्योति जी आशीर्वाद ने कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला। मांडल विधायक उदयलाल भड़ाणा ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। वहीं बालूराम कुमावत ने कार्य विस्तार विषय पर प्रशिक्षण दिया और अंतिम सत्र में जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने बूथ प्रबंधन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, कार्यशैली और चुनावी रणनीति की गहन जानकारी देना रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय भागीदारी और जनसंपर्क की अहमियत पर जोर दिया।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का संचार हुआ।

Next Story