दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
X

आकोला ( रमेश चन्द डाड) सिंगोली चारभुजा भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसिय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सिंगोली चारभुजा सारस्वत धर्मशाला में संपन्न हुआ । मंडल अध्यक्ष श्याम लाल अहीर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सात सत्र चले हर सत्र के अलग-अलग वक्त जिला कार्यालय से पहुंचे । रविवार को उद्घाटन सत्र में किसान मोर्चा प्रदेश के मंत्री नंदलाल गुर्जर एवं द्वितीय सत्र राकेश कुमार पाठक के द्वारा संचालित किया गया विधायक गोपाल खंडेलवाल व विधानसभा संयोजक अनिल कुमार पारीक मौजूद थे । सोमवार को तृतीय सत्र कन्हैयालाल जाट द्वारा संपादित किया गया । चतुर्थ सत्र कालू लाल गुर्जर पूर्व मंत्री के द्वारा संचालित किया गया । पंचम सत्र कमल सिंह पुरावत एवं छट्टा एवं सातवां सत्र राजेश कुमार सेन ओबीसी मोर्चा ,जिला अध्यक्ष छैल बिहारी जोशी के द्वारा संचालित वक्तव्य से पूर्ण हुआ । कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन सरल एप के माध्यम से पूर्ण किया गया । सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विषय से कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन का आग्रह किया शाम 5:00 बजे सत्र का समापन समारोह है किया गया ।

Next Story