दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न

दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान संपन्न
X

हमीरगढ़ (राजाराम वैष्णव)पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान 2026 का आयोजन दिनांक 21 मार्च व 22 मार्च 2026 को किया गया जिसमें जिला संगठन से प्रभारी मिट्ठू लाल जाट ने दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन सत्र की शुरुआत की प्रथम दिवस दो सत्रों का आयोजन हुआ प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता जिला संगठन सह प्रभारी मिट्ठू लाल जाट रहे इन्होंने विषय भारतीय जनता पार्टी का इतिहास पर अपने पार्टी के विचार रखें द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता बालू राम आचार्य जिन्होंने बूथ प्रबंधन पर पार्टी के विचारों को रखा द्वितीय दिवस प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ माननीय सांसद महोदय दामोदर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया

द्वितीय दिवस के तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता सांसद महोदय ने वैचारिक अधिष्ठान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता अंकुर बोरदिया जिला प्रवक्ता रहे उन्होंने कार्य पद्धति विषय पर पार्टी के विचारों को रखा पांचवें सत्र में मुख्य वक्ता शिवांगी कानावत प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियां के विषय में जानकारी दी छठे सत्र में मुख्य वक्ता मधु शर्मा पूर्व जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कार्य विस्तार विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया सातवें सत्र में मुख्य वक्ता रागिनी गुप्ता रही उन्होंने सोशल मीडिया आईटी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

दो दिवसीय शिविर में भारतीय जनता पार्टी के सहाडा विधानसभा के विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छिपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर लाल जाट ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़ मंडल अध्यक्ष लालाराम गाडरी ठाकुर साहब मेघ सिंह राठौड़ नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष रेखा परिहार और मंडल महामंत्री जगदीश वैष्णव विष्णु ओझा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नाथू सिंह यदुवंशी मंडल उपाध्यक्ष राकेश सुथार रामेश्वर लाल अहीर राजेंद्र सिंह पुरावत गीता देवी शर्मा नारायण जाट ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक ऋषि राज व्यास सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक व्यास, शंकर लाल गुर्जर, रतनलाल मंडोवरा ,घिसु लाल छिपा ,नटवर जायसवाल, कैलाश सोनी,

मदन डिग्गीवाल, श्याम छिपा , आशा देवी मंडोवरा युवामोर्चा महामंत्री मनोज छिपा, अयूब डायर, डिंपल टेलर ,किशन सिंह राव ,शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश व्यास ,गोपाल शर्मा, कैलाश तेली, आदित्य विजयवर्गीय पिंकी रेगर मुकेश टेलर, नारायण सिंह राव व भारतीय जनता पार्टी के बुथअध्यक्ष अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी ने दो दिवसीय शिविर में उपस्थित रहेऔर भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण प्राप्त किया

Next Story