रेप और अवैध हथियार बेचने के दो आरोपित गिरफ्तार

रेप और अवैध हथियार बेचने के दो आरोपित गिरफ्तार
X


भीलवाड़ा BHN। महिला से रेप और अवैध हथियार सप्लाई के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को पुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सहायक उप निरीक्षक ताराचंद यादव ने बताया कि एक महिला को डरा धमका कर उससे रेप करने के मामले में इरफान मोहम्मद नीलगर को गिरफ्तार कर न्यायाधीश के सामने पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

इसी तरह महेंद्र रेगर नामक युवक को अवैध देसी पिस्टल देने के आरोप में जेल से जयपुर जिले के कंवरवासा सांभर लेक निवासी जितेंद्र सिंह उर्फ जीतू बना पुत्र दरबार सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है अवैध हथियार के साथ पकड़े जाने के बाद आरोपित महेंद्र ने उक्त हथियार जितेंद्र सिंह द्वारा सप्लाई किये जाने की बात कबुल की थी।

Next Story