नेशनल हाईवे 148D पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल, उपचार जारी

नेशनल हाईवे 148D पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल, उपचार जारी
X

आसींद (हलचल)। आसींद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 148D पर मंगलवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस की मदद से आसींद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा मॉडल स्कूल के पास घटित हुआ। यहां जैतगढ़ की झोपड़ियां निवासी 19 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र गोपी भील अपनी बाइक से जा रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे की सूचना पर आसींद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, दूसरा हादसा बामणी चौराहे पर हुआ। कटार निवासी एक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर आसींद से कटार की ओर जा रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे भी तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इन हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story