सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत,  एक गंभीर रूप से घायल
X

भीलवाड़ा । शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे-148 डी पर रूपपुरा चौराहा स्थित पंकज होटल के पास हुआ।

शंभूगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण खटीक ने बताया कि रूपपुरा-अटाली निवासी नरपत सिंह (18), भगवत सिंह (19) और पृथ्वी सिंह (16) बाइक खड़ी करके बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अटाली की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि नरपत सिंह और भगवत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गुलाबपुरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।

दोनों मृतकों के शव गुलाबपुरा मॉर्च्युरी में रखवाए गए, और सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Tags

Next Story