एसआईआर-2026 के तहत जिले में 7.93 लाख गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज, मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेज़ी

एसआईआर-2026 के तहत जिले में 7.93 लाख गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज, मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेज़ी
X

भीलवाड़ा, । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 तक वर्तमान मतदाता सूची में पंजीकृत समस्त मतदाताओं के बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र भरवाया जाकर मोबाईल ऐप के माध्यम से ऑनलाईन सत्यापन किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील की है। बुधवार सांय 04 बजे तक जिले में कुल 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्र डिजीटाइज किए गए।

अब तक 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 7 लाख 93 हजार 808 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 36 हजार 162 (44.39 प्रतिशत), माण्डल में 1 लाख 18 हजार 352(42.07 प्रतिशत), सहाड़ा में 1 लाख 19 हजार 573 (45.79 प्रतिशत), भीलवाड़ा में 65 हजार 517 (22.24 प्रतिशत), शाहपुरा 1 लाख 22 हजार 737 (46.83 प्रतिशत), जहाजपुर में 1 लाख 06 हजार 508 (41.67 प्रतिशत), माण्डलगढ़ में 1 लाख 24 हजार 959 (48.14 प्रतिशत) गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।

बुधवार को 1 लाख 21 हजार 765 गणना प्रपत्र हुए डिजिटाइज

बुधवार को सांय 04 बजे तक जिले में कुल 1 लाख 21 हजार 765 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार 827, माण्डल में 16 हजार 988, सहाड़ा में 17 हजार 918, भीलवाड़ा 15 हजार 567, शाहपुरा 16 हजार 218, जहाजपुर में 17 हजार 865, माण्डलगढ़ में 16हजार 382 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।

मतदाता स्वयं ऑनलाइन भर सकते है गणना प्रपत्र

मतदाताओं को ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भरने की सुविधा दी गई है। मतदाता अब पोर्टलhttps://voters.eci.gov.in/ पर विजिट कर ’एसआईआर-2026 : फिल इनुमेरेशन फॉर्म आइकन पर क्लिक कर ऑनलाईन अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

Next Story