तिलक नगर सेक्टर-5 में अनूठी पहल: शीतलाष्टमी पर सफाई कर्मियों का किया सम्मान

भीलवाड़ा। शीतलाष्टमी के पावन पर्व पर तिलक नगर सेक्टर-5 की कॉलोनीवासियों ने स्वच्छता के प्रति समर्पित कार्य करने वाले नगर परिषद के सफाई कर्मी अशोक जी का सम्मान किया।
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अशोक जी लंबे समय से ईमानदारी और मेहनत से नालियों व गलियों की सफाई कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहती है। उनके इसी सराहनीय कार्य को देखते हुए शीतलाष्टमी के अवसर पर कॉलोनीवासियों ने उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कॉलोनी के कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने अशोक जी के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों के योगदान से ही शहर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है, इसलिए उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कॉलोनीवासियों जितेंद्र चतुर्वेदी ओर रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य लोगों को भी अपने काम के प्रति ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
