शिवचरण माथुर और सुशीला देवी की प्रतिमाओं का अनावरण 8 अक्टूबर को

भीलवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर और स्वतंत्रता सेनानी व महिला आश्रम की पूर्व अध्यक्ष सुशीला देवी माथुर की मूर्तियों का अनावरण 8 अक्टूबर को पथिक नगर स्थित महिला आश्रम कॉलेज परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान मांडलगढ़ के कार्यालय का भी शुभारंभ किया जाएगा।

पीसीसी सचिव विभा माथुर ने बताया कि समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, राज्यसभा सांसद नीरज डांगी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया है।

समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

Next Story