वैश्य एकता दिवस: गौ सेवा के साथ दी गई अग्रवाल को भावांजलि

वैश्य एकता दिवस: गौ सेवा के साथ दी गई अग्रवाल को भावांजलि
X

भीलवाड़ा । अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) युवा इकाई, भीलवाड़ा द्वारा संस्थापका एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में 'वैश्य एकता दिवस' श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर काठिया बाबा आश्रम, छोटी हरनी स्थित श्यामा-श्यामा गौशाला में विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रातः 8 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्य समाज के गणमान्य पदाधिकारियों ने गौ माता को हरा चारा, गुड़, खली और लापसी खिलाई। विधि-विधान से पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और सेवा भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

एकजुट समाज ही राष्ट्र निर्माण का आधार: वक्ता

युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने स्वर्गीय अग्रवाल के आदर्शों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया, वहीं जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने कहा कि एकजुट वैश्य समाज ही राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका निभा सकता है। संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डाणी ने बताया कि इस वर्ष इस विशेष दिन को 'गौ सेवा दिवस' के रूप में मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।

कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय राठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, जिला मंत्री अक्षय कोठारी, महिला जिला अध्यक्ष लीला राठी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी सहित राकेश जैन, हर्ष राठी, आशीष शाह जैन, जितेंद्र बांठिया, त्रिदेव मूंदड़ा, योगेश हेडा, सचिन काबरा, मितेश सोडाणी, विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल सोमानी, राजेश कुमार पाटनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे।

Tags

Next Story