वैश्य फेडरेशन ने बसंत पंचमी पर फैलाई गर्माहट, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

वैश्य फेडरेशन ने बसंत पंचमी पर फैलाई गर्माहट, जरूरतमंदों को बांटे कंबल
X

​भीलवाड़ा । वैश्य फेडरेशन महिला संगठन द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। संगठन की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिला महामंत्री सुमन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य महिला प्रदेश मंत्री प्रतिभा मानसिंहका के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सभापति एवं संभागीय अध्यक्ष मधु जाजू के मुख्य आतिथ्य तथा अध्यक्ष लीला राठी की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि मधु जाजू ने इस अवसर पर कहा कि बसंत पंचमी का दिन दान-पुण्य और सेवा के लिए विशेष महत्व रखता है। नर सेवा ही नारायण सेवा है और समाज के सक्षम वर्गों को आगे आकर अभावग्रस्तों की मदद करनी चाहिए। संगठन की पदाधिकारियों ने अलग-अलग गांवों और शहरी कच्ची बस्तियों में जाकर पात्र लोगों का चयन किया और उन्हें राहत प्रदान की। सेवा अभियान के दौरान सीमा सोमानी, गुणमाला अग्रवाल, स्नेहलता पटवारी और उषा अग्रवाल सहित संगठन की कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहीं। सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Tags

Next Story