गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न

X
भीलवाड़ा (राजस्थान) श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री शक्तिपीठ भीलवाड़ा पर आज 05 जून 2025 गुरुवार को गायत्री जयंती व गंगा दशहरा पर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए।
शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामेश्वर सुखवाल एवं सह व्यवस्थापक राजेश ओझा ने बताया कि गायत्री जयंती के एक दिन पूर्व 04 जून बुधवार को प्रातः 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक साधको द्वारा अखंड जप रहा तथा 05 जून गुरुवार को गायत्री जयंती पर प्रात 8:00 बजे से 5 कुंडीय गायत्री महायज्ञ 2 पारियों मे हुआ यज्ञ का संचालन जगदीश शर्मा, रामचरण व लोकेश द्वारा किया गया
जिसमें पुंसवन संस्कार व दीक्षा संस्कार निशुल्क संपन्न करवाए गये। गायत्री महायज्ञ के पश्चात भोजन प्रसाद रहा। भक्तजनों ने हर्षोलास से भाग लिया।
Tags
Next Story