प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों ने भाजपाइयों से किया संवाद, कहा - कार्यकर्ता संगठन की मूल पूंजी

प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों ने भाजपाइयों से किया संवाद, कहा - कार्यकर्ता संगठन की मूल पूंजी
X

भीलवाड़ा । राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, जनजातीय विकास एवं गृह रक्षा मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक सहित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के भीलवाड़ा आगमन पर स्थानीय सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने उन्हें विधायक कार्यकाल के 2 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर बधाई भी दी।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों ने भाजपाइयों से संवाद करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल पूंजी है, इन्हीं के श्रम और समर्पण से पूरे देश में पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। वहीं भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो नीचे से कार्यकर्ता को लाकर संगठन और सत्ता में उपयोग लेकर उन्हें पूरा सम्मान देती है। उन्होंने कहा कि संगठन और सत्ता के समन्वय के साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी प्रत्येक कार्यकर्ता की है। भीलवाड़ा जिले में चल रहे एसआईआर अभियान में संगठन की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक परिणाम के लिए बधाई देते हुए उन्होंने आने वाले पंचायतराज एवं निकाय चुनावों में भी भीलवाड़ा को कांग्रेस मुक्त रख क्लीन स्वीप का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रारम्भ में जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने सभी मंत्रियों एवं भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिले में संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। महापौर राकेश पाठक ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।

Next Story