सप्तमी पर लालबाई फूलबाई माता मंदिर में जागरण, भजनों से गूंजेगा बुधवार को

X
आकोला (रमेश चंद्र डाड)बरूदनी
नवरात्रि के पावन अवसर पर बरूदनी स्थित लालबाई फूलबाई माता रानी मंदिर में सप्तमी के उपलक्ष्य में कल भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।
मंदिर के पुजारी रामसुख प्रजापत एवं भोपाजी भेरूलाल गाडरी ने बताया कि रात्रि 8:15 बजे महाआरती का आयोजन वेद विद्यालय के विद्वानों द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात रात्रि 9:00 बजे भजन-सत्संग प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर सोहननाथ (जसू जी का खेड़ा) राजनाथ (आमली)
द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
Next Story
