गांव चलो-बस्ती चलो अभियान: वार्ड 58 में मधु शर्मा के नेतृत्व में केंद्र व राज्य की योजनाओं पर हुआ संवाद

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 58 में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व पार्षद मधु शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र का दौरा कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
अभियान के दौरान पार्षद मधु शर्मा ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से संवाद किया। चर्चा का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सुगमता से पहुंच सके। साथ ही, वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए आगामी कार्ययोजनाओं और स्थानीय सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
संगठनात्मक मजबूती के लिए वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के निवास पर पार्टी का झंडा लगाया गया। पार्षद शर्मा ने वरिष्ठ जनों को भाजपा का दुपट्टा ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं को भी पार्टी के झंडे वितरित किए गए ताकि घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जा सके।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मंडल कोषाध्यक्ष राहुल मेहता, कार्यक्रम प्रभारी संजय दाधीच, वरिष्ठ कार्यकर्ता मूलचंद जैन, मंगल राम पाठक, पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ, ओमप्रकाश सोनी, रोहित बिड़ला, राकेश शर्मा, नंदकिशोर पाराशर, विजय सारस्वत, अनिल सोनी, चेतन मानसिंहका, सुरेश रावत, नीलू पनगढ़िया, गीता चौधरी, स्नेहा पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
