राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड)। कस्बे ग्राम पंचायत गेणोली में राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है इस संबंध में ग्रामवासी ग्राम गेणोली द्वारा उपखण्ड अधिकारी मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर करवाई की मांग की गई ग्रामीणों ने बताया कि खसरा संख्या 829 एवं 823 में दर्ज कच्चा रास्ता वषों से ग्रामीणों द्वारा खेतों में आने जाने के लिए उपयोग में लिया जा रहा है वह रास्ता पीढ़ी दर पीढ़ी प्रचलन में रहा है लेकिन कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा व्यक्ति रास्ते पर कब्जा कर उसे अवरुद्ध कर दिया ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमण की पूर्व में भी प्रशासन को सूचना दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई रास्ता बंद होने से ग्रामीण अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे फसलों पर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और आए दिन विवाद की रिथति बन रही है ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज उकत रास्ते से मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे

Tags

Next Story