अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित



भीलवाड़ा । महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति राजस्थान की वर्चुअल बैठक रविवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित हुई। भीलवाड़ा जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बैठक की जानकारी देते हुऐ बताया कि बैठक अशोक गहलोत पूर्व सीएम राजस्थान सरकार के मुख्य आतिथ्य एवं गिरधारी सिंह बापना भारत सेवा संघ के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित हुई जिसमें वार्ता के सूत्रधार समिति के प्रदेश संयोजक श्यामसुन्दर जोशी रहे। वार्ता में मुख्य वक्ता चन्द्र शेखर प्राण ने गांधी के स्वराज्य के विकास में संवेधानिक ग्राम पंचायतों की भूमिका पर वार्ता दी। समिति प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि वर्चुअल बैठक प्रदेश के सभी जिलों के जिला संयोजकों , सह संयोजकों ,युवा एवं महिला संयोजको नेऑनलाईन भाग लिया भीलवाड़ा से जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के नेतृत्व में जिले के सह संयोजक मुस्ताक अली मंसूरी एवं युवा संयोजक एडवोकेट अशोक जैन जुड़े। बैठक के अन्त में अंतर्राष्टीय महिला दिवस की सभी प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गयी ।

Next Story