विश्व हिन्दू परिषद की भीलवाड़ा महानगर की बैठक संपन्न

भीलवाड़ा। विश्व हिन्दू परिषद भीलवाड़ा महानगर की बैठक रविवार को हनुमान टेकरी काठिया बाबा आश्रम छोटी हरनी मे सम्पन हुई | महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया की विहिप चित्तोड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश बुलिया, विभाग मंत्री विजय ओझा, महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बहेड़िया, महानगर मंत्री ओम प्रकाश लड्ढा ने भारत माता के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया और बैठक मे विश्व हिन्दू परिषद के आगामी तीन माह के कार्यक्रम की चर्चा की गयी | विभाग मंत्री विजय ओझा ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की पूरे महानगर के सातो प्रखंड मे रामोत्सव के निमित्त 30 मार्च से 12 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित होंगे | मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा सीता नवमी व गोपाष्टमी के कार्यक्रम आयोजित होंगे | महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्ढा ने विभिन्न स्थानों पर लग रहे परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के वर्ग की जानकारी दी एवं अधिक से अधिक कार्यकर्त्ताओ को वर्ग मे भाग लेने हेतु प्रेरित किया और साथ ही नवीन दायित्वों की घोषणा की | बैठक का संचालन महानगर सह मंत्री सुमित खंडेलवाल ने किया | बैठक मे चित्तोड़ प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख बालमुकुंद शर्मा, प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख गणेश प्रजापत, प्रांत सह सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी, प्रांत सह विधि प्रकोष्ठ प्रमुख राजकुमार शर्मा, बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, मातृ शक्ति विभाग सह संयोजिका लक्ष्मी वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष भारत गेंगट, मधुबाला यादव, महानगर सह मंत्री सुशील सुवालका, सौम्य मेहता, बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत, सह संयोजक हितेश नाथ, पवन ठाकुर दुर्गावाहिनी महानगर संयोजिका यशोदा मंडोवारा, श्याम शर्मा, बाबू लाल सेन, गौरव जीनगर, विकास सुवालका सहित कई कार्यकर्त्ता व बहिने उपस्थित रहे | बैठक के अंत मे महानगर अध्यक्ष राम प्रकाश बहेड़िया ने धन्यवाद ज्ञापित किया |