विठ्ठल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विठ्ठल पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
X

अरवड़ (हलचल)। नई अरवड़ कस्बे में संचालित विठ्ठल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक उत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य विष्णु देवी टेलर एवं विद्यालय संचालक शांतिलाल टेलर ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। देशभक्ति गीतों, लोक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों का महत्व बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

Tags

Next Story