अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ’डब्ल्यू-21’ का उद्घाटन कल

भीलवाड़ा -अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा के कला जगत में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। आकृति कला संस्थान एवं एलएनजे ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में ’डब्ल्यू-26’ महिला चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 7 मार्च से 12 मार्च तक स्थानीय आकृति आर्ट गैलरी में किया जाएगा।
संस्था के सचिव कैलाश पलिया ने बताया कि इस प्रदर्शनी में शहर की प्रतिष्ठित वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती मंजू मिश्रा और गीतांजलि वर्मा के साथ-साथ उभरती युवा कलाकार डॉ. हेमंता मीणा, ज्योति पारीक, अनु प्रजापत, अनुष्का पाराशर, भूवि केसवानी, नेहा सोनी, झलक रानी बाघचार, स्नेहा ओस्तवाल अपनी कला का जादू बिखेरेंगी। प्रदर्शनी में भारत की समृद्ध लोक कला, पारंपरिक चित्र शैलियों से लेकर मॉडर्न और कंटेंपरेरी आर्ट की लगभग 60 कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
इस बार आयोजन में एक भावुक और प्रेरक पहल की गई है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 7 मार्च को सायं 5.30 बजे सभी प्रतिभागी महिला कलाकारों की माताओं एवं पद्मश्री जानकी लाल भाण्ड, पवन पंवार अध्यक्ष लायन्स क्लब भीलवाड़ा, रजनीश कुमार ओएसडी एलएनजे गु्रप, श्री संतदास महंत हाथीभाटा आश्रम, मनीष रंजन, इकबाल हुसैन, कौशल्या राजानी, रमा पचिसिया के आतिथ्य में किया जाएगा। यह उन माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है, जिन्होंने अपनी बेटियों को कला के कठिन मार्ग पर चलने का संबल और प्रेरणा दी।
उद्घाटन के अवसर पर सभी महिला चित्रकारों को महान भारतीय चित्रकार स्वर्गीय अमृता शेरगिल जिन्होंने अपनी कला को विश्व पटल पर समृद्धि दिलाई, उन्हीं की स्मृति में सभी महिला कलाकारों को उद्घाटन के अवसर पर अमृता शेरगिल महिला चित्रकार पुरस्कार से नवाजा जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में आप सभी सादर आमंत्रित है, कृपया अपने प्रेस प्रतिनिधि एवं प्रेस फोटोग्राफर को भेजकर अनुगृहित करें।
