संत निरंकारी मिशन की जल संरक्षण पहल, त्रिवेणी संगम पर चलाया स्वच्छता अभियान

आकोला (रमेश चंद्र डाड) त्रिवेणी संगम पर संत निरंकारी मिशन के बढ़ते कदम प्रोजेक्ट अमृत का मांडलगढ़ ब्राच ने चतुर्थ चरण में बनास नदी तट , त्रिवेणी संगम पर स्वच्छता अभियान शुरू किया।मिशन के ब्राच मुखी दुर्गा लाल बलाई ने बताया है कि अमृत जल प्रोजेक्ट को लेकर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान चलाया। जिसमें क्षैत्र के सेवादल एवं श्रृद्धालुओं ने त्रिवेणी धाम बनास नदी के तट पर बने स्नान घर ,पानी में जमी काई कांजी को साफ किया।नदी के किनारे , आसपास उगी झाड़ीयों को हटा कर स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश दिया।संत महात्माओं ने कहा कि जल केवल संसाधन ही नहीं बल्कि जीवन का आधार एवं ईश्वर की अमूल्य देन है।इसका संरक्षण करना प्रत्येक मानव का नैतिक दायित्व है।ब्रांच मुखी दुर्गा लाल ने कहा कि मानव सेवा, लोक कल्याण की भावना को साकार करें।मानव समाज के हर वर्ग में प्रकृति के प्रति जागरूकता ओर सक्रिय सहभागिता विकसित हो।
