पुर भाजपा कार्यकर्ता में हर्ष की लहर

पुर भाजपा कार्यकर्ता में हर्ष की लहर
X

पुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गणेश मंडल अध्यक्ष के पद पर उपनगर पुर के मुकेश सोनी को नियुक्त किया जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी का स्वागत सम्मान एवं भाजपा जिला नेतृत्व का आभार कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुकेश सोनी का दुपट्टा माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम बिश्नोई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सत्यनारायण मुछाला,सत्यनारायण व्यास, छोटू लाल अटारिया, श्रवण कुमार सेन, द्वारा संबोधित करते हुए भाजपा जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए मुकेश सोनी का अभिनंदन किया।

सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुकेश सोनी ने कहा की संगठन द्वारा जो मुझ पर विश्वास करके जो दायित्व सोपा गया है उस पर खरा उतरते हुए मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के हित व क्षेत्र के विकास के लिए सभी के सहयोग से पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा।

ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त एवं मुकेश सोनी का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में पधारे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया।

आयोजित कार्यक्रम में

छोटू लाल अटारिया, प्रेम बिश्नोई, सत्यनारायण मुछाला,जगदीश सुथार, सत्यनारायण व्यास, पार्षद सूरज बिश्नोई, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रतनलाल आचार्य, चांदमल बिश्नोई, कैलाश चंद्र मारू, नानूराम माली, श्रवण कुमार सेन, दिनेश कुमार छिपा, लादू लाल मारू, नारायण लाल आचार्य, माधव लाल बिश्नोई, बृजेश शर्मा, महावीर सेन, देवीलाल खारोल, जगदीश नौसलिया, अभिषेक जोशी, रजत माथुर, मुकेश आचार्य, मदन आचार्य, नंदलाल कुमावत, मुकेश शर्मा, प्रेम अटारिया, लादू लाल गुर्जर, संपत्त अटारिया, सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता व ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story