प्रदेश के 8 लाख सेवारत एवं 5 लाख सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों के लिए करेंगे संघर्ष..... महावीर शर्मा

भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने आज प्रदेश के राज्य कर्मचारियो एवं संविदा कार्मिकों के विभिन्न मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी करने के लिए संघर्ष चेतना यात्रा दल प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा के नेतृत्व में भीलवाड़ा पहुंचा। संघर्ष चेतना यात्रा दल के भीलवाड़ा पहुंचने पर जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ संघर्ष चेतना यात्रा दल का स्वागत किया गया, संघर्ष चेतना यात्रा दल में महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर शर्मा के अलावा दीपक खिंची प्रदेश महामंत्री सांख्यकी अधीनस्थ कर्मचारी संघ शिवराज चौधरी प्रदेश महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, राम किशोर मीणा,प्रदेश संयोजक, राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ जयपुर, हिमांशु यादव, प्रदेश महामंत्री, राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ जयपुर मोहन मीणा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ शामिल थे।
इसके पश्चात गांधीनगर स्थित होटल अमर पैलेस में कर्मचारी सभा का आयोजन किया गया, सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने बताया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों, विभिन्न निगम, बोर्ड , स्वायतशासी संस्थाओ एवं यूनिवर्सिटीज में ओपीएस पर कुदृष्टि रखने, अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों की पदोन्नति विसंगति दूर नहीं करने एवं संविदा कार्मिकों को नियमित नहीं करने के विरोध में तथा अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के 11 सूत्री मांग पत्र को लागू करवाने के लेकर 5 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय पर संघर्ष चेतना दल जा रहे है जिनमें महासंघ के संबद्ध 88 संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री एवं महासंघ के जिला अध्यक्ष जिला मंत्री सघन चेतना अभियान चलाएंगे।
संघर्ष चेतना यात्रा के पश्चात 14 दिसंबर को राजधानी जयपुर में संघर्ष चेतना महाधिवेशन किया जाएगा, उसके पश्चात भी यदि सरकार के द्वारा महासंघ के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर मांगो का निस्तारण नहीं किया गया तो संघर्ष चेतना महाधिवेशन में आंदोलन को वृहत स्वरूप देने पर निर्णय किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए हिमांशु यादव, प्रदेश महामंत्री, राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ जयपुर ने कहा कि राज्य सरकार विगत 2 वर्षों से प्रदेश के कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा कर रही है। 20 वर्षों के निरंतर संघर्ष से प्रदेश में लागू की गई ओपीएस को छीनते हुए पुनः एनपीएस लागू करने के आदेश जारी करने से प्रदेश के कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो रहा है। सभा की संबोधित करते हुए शिवराज चौधरी प्रदेश महामंत्री राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ने कहा कि बजट घोषणाओं के नाम पर कर्मचारियों से छलावा किया जा रहा है। अधीनस्थ सेवाओं के कर्मचारियों की पदोन्नति विसंगति दूर नहीं करने से कुछ संवर्गों के कर्मचारियों को पूरी सेवा काल में एक भी पदोन्नति नहीं मिल रही है, यह एक प्रकार से उनके साथ सौतेला व्यवहार है जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा है, 8 वर्षों से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है एवं ना ही स्पष्ट एवं पारदर्शी स्थानांतरित नीति जारी की जा रही है। एएमएस ऐप से उपस्थिति एवं RGHS योजना में कटौती के माध्यम से कर्मचारियों को प्रताड़ना दी जा रही है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पारस मल कुमावत ने नियमित पदों पर भर्ती करने की वकालत की, जिला उपाध्यक्ष अशोक जीनगर ने BLO की समस्या पर ध्यान आकृष्ट किया, नल मजदूर यूनियन के कन्हैयालाल शर्मा ने वर्कचार्ज कर्मचारियों का मुद्दा उठाया, वेतन विसंगति समितियों के गठन के नाम पर कर्मचारियों से लगातार छलावा किया जा रहा है। इन सभी मांगों को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर महासंघ नें प्रदेश व्यापी संघर्ष चेतना आंदोलन में प्रदेश के प्रत्येक कर्मचारी को संघर्ष के लिए तैयार रहने के लिए संघर्ष चेतना यात्रा निकाल रहा है ।
इस अवसर पारस कुमावत, सूर्यवीर सिंह ग्राम विकास अधिकारी संघ, नारायण लाल गुर्जर जिला मन्त्री, अशोक जीनगर, ललित जोशी शिक्षक संघ (प्रगतिशील), उमा बैरवा इंदिरा चंदेल एलएचवी एएनएम संघ, सत्यनारायण उपाध्याय जिलाध्यक्ष पटवार संघ, कुलदीप सेन जिला मन्त्री कृषि पर्यवेक्षक संघ, सुरज माली कृषि स्नातक संघ, संजय झा आवासन मण्डल, सत्यनारायण शर्मा, मशकूर शेख,शिक्षक संघ (शेखावत), भेरु सिहं राजपूत आर्युवेद परिचारक सघ, ऋषि बागेला कानूनगो संघ कन्हैया लाल शर्मा नल मजदूर यूनियन, राहुल व्यास राज्य बीमा विभाग कर्मचारी संघ, राकेश शर्मा पंचायतराज कर्मचारी संघ, शिव सिंह आदि उपस्थित रहे, आभार जिला मंत्री नारायण लाल गुर्जर ने किया, सभा का संचालन सूरजकरण लड्ढ़ा ने किया।
