चांदरास में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले

चांदरास में बदला मौसम, बारिश के साथ गिरे ओले
X

बागोर (कैलाश शर्मा)। भीलवाड़ा जिले के बागोर क्षेत्र के चांदरास में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश के साथ ही क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक हुई इस ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। खेतों में काटी गई गेहूं व जौ की फसल के खराब होने से क‍िसानों को नुकसान हो सकता है ।

Tags

Next Story