बुनकर समाज होली स्नेह मिलन समारोह कल

बुनकर समाज होली स्नेह मिलन समारोह कल
X

भीलवाड़ा। मारु बुनकर युवा संगठन के तत्वावधान में बुनकर समाज का दूसरा होली स्नेह मिलन समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे फतेहनगर स्थित आवरी माता परिसर में होगा।

संगठन के सौरभ कटारिया ने बताया कि होली स्नेह मिलन समारोह में बुनकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से युवा साथी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज से जुड़े सामाजिक विषयों पर भी अहम चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज में एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुनकर समाज के युवाओं में जागरूकता बढ़ाना और संगठन के माध्यम से आपसी सहयोग व भाईचारे को मजबूत बनाना है। होली के पर्व पर सभी युवा एक मंच पर आकर समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

Next Story