देवली में गेहूं की फसल कटाई प्रयोग संपन्न: कृषि अधिकारियों ने किया उत्पादन का आंकलन

भीलवाड़ा |पुर के निकटवर्ती देवली गांव में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्षेत्र में फसलों की वास्तविक पैदावार के आकलन हेतु आयोजित फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण सहायक निदेशक कृषि सांख्यिकी राजेंद्र कुमार पोरवाल एवं कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक द्वारा किया गया।
कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि गेहूं की फसल में निर्धारित प्लॉट पर वैज्ञानिक पद्धति से फसल कटाई कर उत्पादन का आकलन किया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि फसल कटाई प्रयोग पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए, ताकि क्षेत्र की सही औसत पैदावार का आंकलन हो सके।
कृषि अधिकारी गुर्जर ने बताया कि फसल कटाई प्रयोग के आधार पर प्राप्त आंकड़ों से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत होने वाले नुकसान की स्थिति में होने वाली क्षति का स्तर तय किया जाता है। राजस्व विभाग की और से रेण्डम खसरा नम्बर में चयनित खेत में निर्धारित मापदंड के अनुसार फसल की कटाई प्रयोग निर्धारित क्षेत्र 5×5 मीटर में फसल काटकर प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन आंकलन फसल कटाई प्रयोग से प्राप्त आंकड़े उत्पादन अनुमान तैयार करने, बीमा दावों के निस्तारण तथा अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत विगत सात वर्षो के औसत पैदावार से पैदावार कम होती है तो ऋणी कृषको के क्लेम दिया जाता है, इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी गोविन्द सहाय शर्मा सहित अनेक कृषक मौजूद थे।
