जिस ओर नजर डालू, उस ओर तुझे ही पाया है सावरे

जिस ओर नजर डालू, उस ओर तुझे ही पाया है सावरे
X

भीलवाड़ा ( रमेश चद्र डाड )श्रीमद् भागवत कथा 11 से 17 मार्च तक ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड, भीलवाड़ा में कथावाचक ने राम चरित्र, राम भक्ति, श्री कृष्ण बाल लीला, माखन चोर लीला का अद्भुत प्रसंग वर्णन किया ।

पंचम दिन कथावाचक भगवतीकृष्ण महाराज ने वाचन कहा कि ईश्वर लीला, पृथ्वी पर प्राकट्यता अद्भुत दृश्य सभी के कल्याणकारी रही हैं। वही इनकी भक्ति जीव जंतुओं, मनुष्यों के कल्याण, मुक्ति का द्वार है। जिस ओर नजर डालू, उस ओर तुझे ही पाया है सावरे। विश्वास ना टूटे प्यारे, नैया तुझे ही लगानी है प्यारे। राजा राम सरिको। एडो पर ढूंढ़ें, रघुवर रा लाड़ लड़ावा। रामा - रामा रटते - रटते बीती रे उमरिया। में सबरी भीलनी की जाई जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। कृष्ण लीला के तहत रंग मत डाले रे सावरिया, गुजर मारे रे। लाला जायो है जी, नंद के घर लाला जायो है से पूरा पांडाल भक्तिमयता से झूम उठा।

विशेष अनुग्रह श्रीमती अरुणा पारीक (धर्मपत्नी) आयोजक हर्षवर्धन, प्रहलाद, बालमुकुंद, बालस्वरूप, रविशंकर, विवेक पारीक एवं समस्त पारीक परिवार (खजूरी वाले) भीलवाड़ा ने बताया कि स्व. श्री जगदीश प्रसाद पारीक की पावन पुण्य स्मृति में मेवाड़ धरा के सुप्रसिद्ध अथर्ववेदाचार्य श्रद्धेय कथावाचक भगवती कृष्ण महाराज के मुखारविंद द्वारा पितृ मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो 17 मार्च मंगलवार तक ऋष्य श्रृंग संस्थान, हरणी महादेव रोड शास्त्रीनगर भीलवाड़ा में मध्यान्ह 12:15 बजे से 4:15 बजे तक की जाएगी। दिनांक 14 से 16 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे नानी बाई का मायरा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के लिए पारीक परिवार द्वारा अधिक से अधिक कथा श्रवण करने भक्तों को पहुंचने का आव्हान किया जा रहा है।

Next Story