जहाजपुर के कुराड़िया गांव में गाय को बचाने के प्रयास में टमाटरों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

पीपलूंद। दुर्गेश रेगर पीपलूंद। भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड थाना क्षेत्र के कुराड़िया गांव में मंगलवार को टमाटरों से भरे ट्रक के आगे अचानक सामने से एक गाय आ गई। ट्रक चालक ने गाय को बचाने के प्रयास में टमाटरों से भरा ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ग्रामीणों नेबताया बताया कि ट्रक के आगे अचानक एक गाय के सामने आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही की हादसे के समय सड़क किनारे अपने घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला इस हादसे में बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना मिलने पर गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक पलटते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना जहाजपुर थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर जहाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक में भरे टमाटरों के केरिटों से टमाटर सड़क पर बिखर गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया। और कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ।
