नीम का खेड़ा में महिला ने किया विषाक्त वस्तु का सेवन

भीलवाड़ा। मांडल थानान्‍तर्गत नीम का खेड़ा ग्राम में एक महिला द्वारा घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति देवी (45) पत्नी भंवरलाल सुवालका की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले का पता चला।

परिजनों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब उन कारणों का पता लगाने में जुटी है जिनकी वजह से महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Next Story